Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

युसाकू माइजावा चंद्रमा की यात्रा करने वाले होंगे पहले आम इंसान, कलाकारों को करवाएंगे मुफ्त में सैर

Advertiesment
हमें फॉलो करें युसाकू माइजावा चंद्रमा की यात्रा करने वाले होंगे पहले आम इंसान, कलाकारों को करवाएंगे मुफ्त में सैर
, मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (13:07 IST)
जापानी अरबपति युसाकू माइजावा वर्ष 2023 तक ‘स्पेसएक्स’ रॉकेट के जरिए चंद्रमा की सैर करने वाले पहले आम इंसान होंगे। उनकी योजना छ: से आठ कलाकारों को साथ ले जाने की भी है।
 
वर्ष 1972 के आखिरी अमेरिकी अपोलो मिशन के बाद से माइजावा (42) चंद्रमा की यात्रा करने वाले प्रथम यात्री होंगे। उन्होंने यह विशेषाधिकार हासिल करने के लिए कितनी रकम चुकाई है, उसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह कलाकारों के लिए मुफ्त होगी। 
webdunia
माइजावा ने बताया कि बचपन से मुझे चांद से प्यार है। युसाकू ने कहा कि यह मेरे जीवन भर का सपना है। बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक माइजावा जापान के सबसे बड़े ऑनलाइन फैशन मॉल के मुख्य कार्यकारी हैं और वे जापान के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास तीन अरब डॉलर की संपत्ति है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुख्य सचिव से मारपीट : अदालत ने केजरीवाल, सिसोदिया, आप के 11 विधायकों को समन जारी किया