Publish Date: Fri, 03 Aug 2018 (10:17 IST)
Updated Date: Fri, 03 Aug 2018 (10:22 IST)
रियाद। जेट एयरवेज की रियाद से मुंबई आ रही फ्लाइट के साथ शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रियाद से टेक-ऑफ के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान उड़ान नहीं भर पाया और रन-वे से फिसल गया। इसमें सवार 142 यात्री और सात क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
जेट एयरवेज ने शुक्रवार सुबह जारी बयान में कहा कि रियाद से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 9डब्लू 523 से सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकालकर टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया, जहां हमारी टीम उनकी मदद कर रही है। सभी को खाना और जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।
कंपनी ने कहा कि रियाद से यात्रियों को मुंबई लाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है।