Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झारखंड के मजदूर लौटा रहे हैं मोदी को पांच रुपए...

हमें फॉलो करें झारखंड के मजदूर लौटा रहे हैं मोदी को पांच रुपए...
रांची , सोमवार, 2 मई 2016 (10:43 IST)
मजदूर दिवस पर झारखंड के श्रमिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नाराज हैं। चाहे सरकारों ने श्रमिकों के कल्याण के लिए कई वादे किए हों लेकिन मनरेगा के मजदूर मोदी सरकार से नाराज हैं। इन श्रम‌िकों ने मई दिवस यान‌ि मजदूर दिवस का विरोध करते हुए मजदूरी में बढ़ाए गए रुपए लौटा रहे हैं।
 
इंडियन एक्सप्रेस ने छापी खबर अनुसार झारखंड में मनरेगा के श्रमिकों ने मजदूर दिवस का विरोध किया जिसका कारण हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी में इजाफा करना बताया जा रहा है। मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल, असम और झारखंड में क्रमशः 2 रुपए 3 रुपए और 5 रुपए की बढ़ोतरी की है। सरकार ने झारखंड में मनरेगा मजदूरी 162 से बढ़ाकर 167 किया इसका अर्थ यह है कि झारखंड के मजदूरों को मात्र 5 रुपए अधिक दिए गए हैं जिससे वे नाराज हैं।
 
इस नाराजगी को दर्शाने के लिए श्रमिकों ने मजदूर दिवस का विरोध कर ऐलान किया। उन्होंने अपना विरोध जताते हुए मोदी को बढ़ाए गए 5 रुपए लौटाने का निर्णय लिया है। इस बावत झारखंड के मनरेगा श्रमिकों ने पीएम मोदी को बकायदा एक पत्र भी लिखा है। पत्र में लातेहार झारखंड मनरेगा मजदूर इकाई के श्रमिक मनिका का उल्लेख है जो कह रहे हैं कि हमें लगता है कि इस पांच रुपए की आपको हमसे ज्यादा जरूरत है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चोपड़ा ने ओबामा-मिशेल के साथ किया रात्रिभोज