shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बलात्कार वाले चुटकुले को लेकर 'पद्मावत' फिल्म के अभिनेता जिम विवादों में घिरे

Advertiesment
Jim Sarabha
नई दिल्ली। 'पद्मावत' फिल्म के अभिनेता जिम सरभ एक वीडियो के चलते विवादों में घिर गए हैं। वीडियो में उन्हें कथित तौर पर बलात्कार पर एक चुटकुला सुनाते हुए देखा जा रहा है और अभिनेत्री कंगना रनौट उस पर हंस रही हैं तथा ताली बजा रही हैं।
 
 
यह वीडियो कान फिल्म समारोह से इतर एक पार्टी में शूट किया गया है जिसमें जिम और कंगना मौजूद हैं। वीडियो के अनुसार 30 साल के इस अभिनेता के चुटकुले पर पार्टी में मौजूद कंगना समेत अन्य लोग भी हंस रहे हैं और कंगना को ताली बजाते भी देखा जा रहा है। शराब की एक कंपनी के ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर दोनों कान पहुंचे हैं।
 
ट्विटर पर कई लोगों ने इस वायरल वीडियो को साझा किया है और दोनों सिने अभिनेताओं को  यौन हिंसा के प्रति असंवेदनशील होने के कारण आड़े हाथ लिया है। गौरतलब है कि लोगों ने खासतौर पर कंगना का जिक्र किया है जिन्होंने इसी तरह के एक चुटकुले को लेकर 2016 में अभिनेता सलमान खान की निंदा की थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईपीएल 2018 : केकेआर 'करो या मरो' के मैच के लिए तैयार : कोच कैलिस