Publish Date: Mon, 22 Feb 2016 (11:46 IST)
Updated Date: Mon, 22 Feb 2016 (12:21 IST)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एच. राजा रविवार को अपने एक विवादित बयान से विवाद के केंद्र में आ गए जब उन्होंने कहा- 'सीपीआई नेता डी. राजा को कम्युनिस्टों से कहना चाहिए कि वे जेएनयू में राष्ट्र विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दें।'
उन्होंने कहा, 'डी राजा को मांग करनी चाहिए कि कम्युनिस्टों को जेएनयू के प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर देनी चाहिए। अगर मेरा बच्चा इस तरह के राष्ट्र विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेता तो अपने देश के लिए प्यार साबित करने के लिए मैं ऐसा कर देता।' इस बारे में संपर्क किए जाने पर डी. राजा ने भाजपा नेता की टिप्पणी पर कुछ कहने से इंकार कर दिया।