Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

JNU violence : कांग्रेस का सवाल, मोदीजी और अमित शाहजी की आखिर छात्रों से दुश्मनी क्या है?

हमें फॉलो करें JNU violence : कांग्रेस का सवाल, मोदीजी और अमित शाहजी की आखिर छात्रों से दुश्मनी क्या है?
, सोमवार, 6 जनवरी 2020 (11:48 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा को लेकर सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि हमला करने वालों का संबंध भाजपा से है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल भी किया कि क्या गृह मंत्री के मौन समर्थन के बिना हिंसा का नंगा नाच हो सकता था?
 
उन्होंने ट्वीट किया कि 'मोदीजी और अमित शाहजी की आखिर देश के युवाओं और छात्रों से क्या दुश्मनी है? कभी फीस वृद्धि के नाम पर युवाओं की पिटाई, कभी सविंधान पर हमले का विरोध हो, तो छात्रों की पिटाई। अब जवाहरलाल नेहरू में हिंसा का नंगा नाच हो रहा है और वो भी सरकारी संरक्षण में!
webdunia
उन्होंने दावा किया कि जेएनयू परिसर पर हमला सुनियोजित था। हमले को जेएनयू प्रशासन का समर्थन हासिल था। गुंडों का संबंध भाजपा से था।
 
webdunia
छात्र और शिक्षक पीटे जाते रहे और दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यह मोदी-शाह का छात्रों के लिए गुजरात मॉडल है। सुरजेवाला ने सवाल किया, 'क्या यह गृह मंत्री के मौन समर्थन के बिना हो सकता है?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका-ईरान के तनाव के बीच डॉलर के मुकाबले 31 पैसे लुढ़का रुपया, कच्चे तेल में भी उछाल