Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बारिश ने रोका जॉन केरी का रास्ता, नहीं जा पाए मंदिर-मस्जिद

Advertiesment
हमें फॉलो करें John Kerry
नई दिल्ली , बुधवार, 31 अगस्त 2016 (14:12 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह से भारी बारिश होने के चलते अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी का यहां के तीन धार्मिक स्थलों पर जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
 
केरी आज पूर्वाह्न लगभग 11 बजे पुरानी दिल्ली स्थित गौरी शंकर मंदिर, जामा मस्जिद और गुरुद्वारा शीशगंज साहिब जाने वाले थे।
 
अमेरिकी दूतावास के एक सूत्र ने बताया, 'दिल्ली में भारी बारिश के कारण उनका यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।' केरी तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। वैसे तो उन्हें इन स्थलों को देखने कल ही जाना था लेकिन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।
 
सोमवार रात को यहां पहुंचे केरी यातायात जाम में फंस गए थे। जलभराव के कारण लुटियंस दिल्ली में सत्य मार्ग पर लगभग एक घंटे तक उनका काफिला फंसा रहा था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब साइकिल से विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री खट्टर