Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नड्डा लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के उत्तरप्रदेश प्रभारी होंगे

Advertiesment
JP Nadda
नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पीयूष गोयल को क्रमश: उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु के लिए लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। इससे पहले पार्टी ने 17 राज्यों के लिए इसी तरह की नियुक्ति की थी।
 
 
पार्टी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि गुजरात के नेता गोरधन झड़फिया उत्तरप्रदेश के लिए 6 सह प्रभारियों में से एक होंगे। उन्होंने कहा कि उप्र जैसे बड़े राज्यों में कई सह प्रभारियों की जरूरत है। इससे पहले खबर आई थी कि झड़फिया उत्तरप्रदेश प्रभारी होंगे। अब तक भाजपा ने राज्य के लिए 3 सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा के एक बयान में कहा गया कि नड्डा लोकसभा चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश के प्रभारी होंगे। राज्य से लोकसभा के लिए 80 सदस्य चुने जाते हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि निर्मला सीतारमण दिल्ली की प्रभारी होंगी, पूर्व मंत्री कलराज मिश्रा हरियाणा के प्रभारी होंगे जबकि अविनाश राय खन्ना को त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन इन राज्यों के लिए कुछ और वरिष्ठ नेता प्रभारी होंगे। गोयल को तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह की जिम्मेदारी दी गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुंभ के दौरान गाजियाबाद की 24 औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी