Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र सरकार 'अप्राकृतिक और अवास्तविक' : जेपी नड्डा

Advertiesment
JP Nadda
मुंबई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार को रविवार को अप्राकृतिक और अवास्तविक करार दिया। नवी मुंबई उपनगर में प्रदेश भाजपा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पार्टी को भविष्य में होने वाले चुनावों में अकेले लड़ने के लिए तैयार होने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, महाराष्ट्र सरकार अप्राकृतिक और अवास्तविक है, हमें आने वाले चुनावों में अकेले लड़ने के लिए तैयार होने की जरूरत है। गत अक्टूबर में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी।

हालांकि मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर ठाकरे नीत शिवसेना के संबंध तोड़ लेने के बाद भाजपा सरकार नहीं बना पाई। बाद में शिवसेना ने वैचारिक रूप से अलग राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर राज्य में महाराष्ट्र विकास अघाडी सरकार बनाई।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जामिया का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फिर गरमाई राजनीति