Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जेपी नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला

हमें फॉलो करें जेपी नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला

विशेष प्रतिनिधि

, सोमवार, 17 जून 2019 (20:29 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी जेपी नड्डा शाह के उत्तराधिकारी होंगे और अब उस पर मुहर लग गई है। 
 
'वेबदुनिया' ने भी अपनी खबर में पहले ही बताया था कि अमित शाह महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के विधानसभा चुनाव तक पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे लेकिन पार्टी रोममर्रा के कामकाज के लिए किसी को कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती है, जिसमें जेपी नड्डा का नाम सबसे आगे था। 
 
सोमवार शाम दिल्ली में हुई संसदीय बोर्ड के बैठक में पार्टी ने तय किया अब नड्डा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसदीय बोर्ड के फैसले की जानकारी मीडिया को दी। 
 
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले ही अध्यक्ष पद छोड़ने कि इच्छा जाहिर कर चुके थे लेकिन संसदीय बोर्ड चाहता था कि शाह आगामी राज्यों के विधानसभा चुनाव तक पार्टी के अध्यक्ष बने रहे, जिसके बाद आज संसदीय बोर्ड ने कार्यकारी अध्यक्ष के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है।
 
कौन हैं जेपी नड्डा : जेपी नड्डा भाजपा के वरिष्ठ नेता है और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। नड्डा को संगठन पर अच्छी पकड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का विश्वस्त होने के चलते कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 
 
नड्डा अमित शाह की टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल चुके है। नड्डा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह भी अब तय माना जा रहा है कि पार्टी के संगठन चुनाव के बाद करीब दिसंबर में नड्डा पूरी तरह से पार्टी की कमान अपने हाथों में संभाल लेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेजन इंडिया सबसे आकर्षक नियोक्ता, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया दूसरे स्थान पर