Publish Date: Wed, 23 Sep 2015 (00:17 IST)
Updated Date: Wed, 23 Sep 2015 (12:43 IST)
बच्चों के पसंदीदा चरित्र मोगली की कहानी को रूपहले पर्दे पर भले ही अगले साल रिलीज किया जाना हो लेकिन इसके ट्रेलर को जारी करने के एक हफ्ते के भीतर इसे करीब 1.4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
यूट्यूब पर डिज्नी के आधिकारिक चैनल पर इसके ट्रेलर को 15 सितंबर को जारी किया गया था। अब तक इसे 14,008,933 बार देखा जा चुका है।
मोगली के चरित्र को रूडयार्ड किपलिंग ने रचा था। उनकी 'द जंगल बुक' में भारतीय परिवेश के एक बच्चे की कहानी है जो जंगल के बीच रहकर पला-बढ़ा होता है।
आने वाली फिल्म 15 अप्रैल 2016 को रिलीज होगी। यह 1967 में इसी नाम से आई एक एनिमेटेड फिल्म का वास्तविक किरदारों वाला संस्करण है। इसके निर्देशक जोन फैवरिउ हैं। मोगली के किरदार में नील सेठी ने काम किया है और बेन किंग्सले सरीखे अभिनेताओं ने इसमें अपनी आवाज दी है।