Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

17 दिनों बाद जूनियर डॉक्टर्स ने खत्म की भूख हड़ताल, CM ममता से मुलाकात के बाद लिया फैसला

Advertiesment
Junior doctors end hunger strike in Kolkata
Woman doctor case : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक के कुछ घंटे बाद आंदोलनकारी जूनियर चिकित्सकों ने आरजी कर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार एवं हत्या की घटना को लेकर सप्ताह भर से जारी भूख हड़ताल सोमवार शाम वापस ले ली। चिकित्सकों ने मंगलवार से पूरे राज्य में अस्पतालों में अपनी प्रस्तावित हड़ताल भी वापस ले ली।
आंदोलनकारी चिकित्सक देबाशीष हल्दर ने कहा, (मुख्यमंत्री के साथ) आज की बैठक में हमें कुछ आश्वासन तो मिला, लेकिन राज्य सरकार का हावभाव सकारात्मक नहीं था, आम लोगों ने दिल से हमारा समर्थन किया है। वे और हमारी मृतक बहन (आरजी कर अस्पताल की पीड़िता) के माता-पिता हमसे अनुरोध कर रहे हैं कि हमारे बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए हम भूख हड़ताल खत्म कर दें।
उन्होंने कहा, इसलिए हम अपना ‘आमरण अनशन’ और मंगलवार को स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए पूर्ण बंद के आह्वान को वापस ले रहे हैं। यह निर्णय चिकित्सकों की एक आम बैठक के बाद किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Delhi : रोहिणी विस्फोट के बाद बाजारों में बढ़ाई सुरक्षा, रेलवे और मेट्रो के कर्मचारियों को किया अलर्ट