Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मानी डॉक्टरों की बात, हड़ताल खत्म

हमें फॉलो करें मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मानी डॉक्टरों की बात, हड़ताल खत्म
, सोमवार, 17 जून 2019 (18:11 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और हड़ताली डॉक्टरों की बैठक के बाद सोमवार को डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ बंगाल समेत सभी राज्यों में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो जाएंगी। 
 
दूसरी ओर, डॉक्टरों की मांग के अनुरूप मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रत्येक अस्पताल में पुलिस अधिकारी की तैनाती के निर्देश दे दिए हैं। हर अस्पताल में एक शिकायत निवारण सेल भी बनाया जाएगा। 
 
मुख्‍यमंत्री के साथ हुई बैठक में पश्चिम बंगाल के हर मेडिकल कॉलेज से दो प्रतिनिधि शामिल हुए। डॉक्टरों की मांग की अनुरूप बैठक की रिकॉर्डिंग भी की गई। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार डॉक्टरों की सभी मांगों को मानने के लिए राजी हो गई है। इससे पहले रविवार को 6 दिनों से हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने वार्ता पर सहमति जताई थी। 
 
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में देशभर के 5 लाख से ज्यादा डॉक्टर विरोध में सड़कों पर उतर आए थे। इससे कई राज्यों में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा। हड़ताल में दिल्ली, मध्यप्रदेश, असम समेत अन्य राज्यों के डॉक्टर भी शामिल हुए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंगाल में बवाल पर RSS प्रमुख का बयान, सत्ता की छटपटाहट का परिणाम हैं ऐसी घटनाएं