Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

न्यायमूर्ति बीआर गवई बने भारत के 52वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

न्यायमूर्ति गवई को राष्ट्रपति भवन में एक संक्षिप्त समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने शपथ दिलाई। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bhushan Ramakrishna Gavai

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 14 मई 2025 (10:52 IST)
BR Gavai CJI India: न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई (Bhushan Ramakrishna Gavai) ने बुधवार को देश के 52वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। न्यायमूर्ति गवई को राष्ट्रपति भवन में एक संक्षिप्त समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने शपथ दिलाई। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली। उन्होंने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की जगह ली है, जो 65 वर्ष की आयु होने पर मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए।
न्यायमूर्ति गवई को 24 मई 2019 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। उनका कार्यकाल 6 महीने से अधिक समय का होगा और वे 23 नवंबर तक पद पर रहेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन ने बदले अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों के नाम, भारत बोला सच्चाई नहीं बदलेगी