Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय, वेणुगोपाल राज्यसभा पहुंचे

हमें फॉलो करें ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय, वेणुगोपाल राज्यसभा पहुंचे
, शुक्रवार, 19 जून 2020 (19:58 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश से जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल राजस्थान से राज्यसभा का चुनाव जीत गए हैं।

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में भाजपा ने 2 और कांग्रेस ने एक सीट जीती है, वहीं राजस्थान में इसके उलट कांग्रेस ने 2 और भाजपा ने एक सीट जीती है। मध्यप्रदेश से भाजपा नेता सिंधिया और सुमेरसिंह सोलंकी तथा कांग्रेस नेता चुनाव जीत गए हैं, जबकि कांग्रेस के फूलसिंह बरैया चुनाव हार गए।

भाजपा से सिंधिया और सोलंकी पहली बार जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह दूसरी बार राज्यसभा जा रहे हैं। कुल 206 विधायकों ने इस चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को 56, दिग्विजय सिंह को 57, सुमेर सिंह को 55 वोट मिले। भाजपा को इस चुनाव में 2 वोट का नुकसान हुआ है। एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है और दूसरे का वोट निरस्त हो गया।
दूसरी ओर राजस्थान में कांग्रेस ने 2 राज्यसभा सीटें जीतीं। एक सीट पर वरिष्ठ नेता वेणुगोपाल जीते। उन्हें 64 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार नीरज डांगी 59 वोट हासिल कर विजयी रहे। भाजपा ने यहां से एक सीट जीती। वहीं आंध्रप्रदेश में सभी सीटें वायएसआर कांग्रेस ने जीत ली हैं।

झारखंड से भाजपा के दीपक प्रकाश तथा झामुमो के शिबू सोरेन राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। चुनावों में जहां भाजपा के दीपक प्रकाश को सर्वाधिक 31 मत मिले, वहीं झामुमो मुखिया शिबू सोरेन को 30 मत प्राप्त हुए। पराजित कांग्रेस उम्मीदवार शहजादा अनवर को सिर्फ 18 मत प्राप्त हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Reliance के शेयर में उछाल से सेंसेक्स 524 अंक चढ़ा, निफ्टी 10200 के पार