Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सत्यार्थी को ‘हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

Advertiesment
कैलाश सत्यार्थी kailash satyarthi ‘हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर’
वशिंगटन। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी को बाल अधिकारों की रक्षा में उनके योगदान के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित ‘ह्यूमैनिटेरियन’ पुरस्कार से नवाजा गया है।
 
यह पुरस्कार पाने वाले सत्यार्थी पहले भारतीय हैं। प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार से ऐसे व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है जिसने लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में काम किया हो और लोगों को अपने कार्यों से प्रेरित किया हो।
 
विश्वविद्यालय ने कहा कि बाल दासता को समाप्त करने और बाल अधिकार रक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सत्यार्थी को ‘हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
 
सत्यार्थी ने संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों में बाल संरक्षण एवं कल्याण संबधी प्रावधानों को शामिल कराने में हाल में सफलता प्राप्त की है। इन प्रावधानों का लक्ष्य दासता, तस्करी, जबरन श्रम और हिंसा को समाप्त करना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi