sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैलाश ने शाहरुख को बताया देशद्रोही, बाद में पलटे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kailash Vijaywargiya
नई दिल्ली , बुधवार, 4 नवंबर 2015 (11:00 IST)
नई दिल्ली। असहिष्णुता को लेकर देश में चल रही बहस के बीच भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने फिल्म स्टार शाहरुख खान पर जमकर हमला बोला है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने अपना ट्‍वीट वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि मेरे मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। मेरे ट्‍वीट को गलत समझा गया। 
 
कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि शाहरुख खान रहते भारत में हैं पर उनका मन सदा पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिल्मों यहां करोड़ो कमाती हैं पर उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है। यह देशद्रोह नहीं तो क्या?
 
webdunia
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारत संयुक्त-राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनने को है, पाक समेत सभी भारत विरोधी ताकते इसके विरुद्ध षड्यंत्र रच रही है। भारत में असहिष्णुता का माहौल बनाना षडयंत्र का हिस्सा है। शाहरुख ने 'असहिष्णुता का राग' पाक व भारत विरोधी ताकतों के सुर में सुर मिलाया है। 
 
भाजपा महासचिव ने सवाल किया कि जब 1993 में  बॉम्बे में सैकड़ों लोग मारे गए तब शाहरुख खान कहां थे? जब मुम्बई पर 26/11 को हमला हुआ तब शाहरुख कहां थे?
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'आज सारी दुनिया भारत व उसके नेतृत्व का मान कर रही है, ऐसे में यहां असहिष्णुता बढ़ने की बात करना, दुनिया के समक्ष भारत को कमजोर करना होगा।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi