Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में पहले से सुधार, बु‍लेटिन में दी जानकारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में पहले से सुधार, बु‍लेटिन में दी जानकारी
, शनिवार, 10 जुलाई 2021 (11:27 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। अस्पताल ने एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी।

 
लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) द्वारा शनिवार सुबह 10 बजे जारी बुलेटिन में बताया गया कि 'क्रिटिकल केयर मेडिसिन' के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कल्याण सिंह (89) की स्थिति पहले से बेहतर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बुलेटिन में बताया गया कि हृदयरोग, तंत्रिकारोग, मधुमेह रोग और गुर्दारोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन स्वंय उनके इलाज पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

 
सिंह पिछले 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में भर्ती हुए थे। संस्थान के अनुसार 3 जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona तीसरी लहर के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने लागू किया कलर प्लान