Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कन्हैया और जिग्नेश ने थामा कांग्रेस का हाथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें कन्हैया और जिग्नेश ने थामा कांग्रेस का हाथ
, मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (17:37 IST)
नई दिल्ली। सीपीआई नेता और JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

webdunia


राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कन्हैया और जिग्नेश ने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कन्हैया अभिव्यक्ति की आजादी के प्रतीक हैं। जिग्नेश गुजरात के निर्दलीय विधायक हैं। दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा ने तंज किया कि 'टुकड़े-टुकड़े गैंग का विलय कांग्रेस में।'
 
कन्हैया कुमार ने कहा कि एक सोच देश का भविष्य खराब करने की कोशिश में है। कांग्रेस नहीं बचेगी तो देश नहीं बचेगा। कांग्रेस सबसे पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी है। कांग्रेस ही इस देश को बचा सकती है।

कन्हैया ने कहा कि देश 1947 से पहले वाली स्थिति में चला गया है। कांग्रेस वो पार्टी है, जो गांधी के विचारों को लेकर आगे चलेगी। विपक्ष कमजोर हो तो सत्ता तानाशाही हो जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी