Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला, 3 वाहन क्षतिग्रस्त

हमें फॉलो करें कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला, 3 वाहन क्षतिग्रस्त
, शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (15:31 IST)
छपरा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में आज सारण जिले के हवाईअड्डा मैदान में सभा करने जा रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर हुए हमले में 3 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के कोपा थाना क्षेत्र के कोपा बाजार में सिवान से छपरा में सभा करने आ रहे भाकपा नेता कुमार के वाहन पर हमला किया गया है। इस घटना में उनके साथ चल रहे 3 वाहनों को क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के साथ ही कुमार के काफिले को अपने क्षेत्र से आगे निकाल लिया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रपति ने खारिज की निर्भया के दोषी की दया याचिका