Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रपति ने खारिज की निर्भया के दोषी की दया याचिका

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्ट्रपति ने खारिज की निर्भया के दोषी की दया याचिका
, शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (15:26 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को निर्भया के चार दोषियों में से एक विनय शर्मा की दया याचिका खारिज कर दी।
 
राष्ट्रपति की दया याचिका पर अस्वीकृति दिल्ली की एक अदालत द्वारा सभी दोषियों की फांसी की सजा पर रोक लगाने के एक दिन बाद आई है। 
 
निर्भया के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपी मुकेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता, अक्षय ठाकुर और विनय को एक फरवरी सुबह 6 बजे फांसी देने की तारीख तय की गई थी।
 
पवन और अक्षय के वकील एपी सिंह ने दलील दी कि उनके कानूनी विकल्प अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुए हैं और ऐसे में उन्हें फांसी नहीं दी जा सकती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Budget ने बढ़ाई सोने की चमक, अब तक रिकॉर्ड ऊंचाई पर