Publish Date: Thu, 18 May 2017 (07:52 IST)
Updated Date: Thu, 18 May 2017 (08:05 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले साल सिर्फ 2 बार अपने कार्यालय गए थे।
केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल आखिरी बार कब कार्यालय गए थे? दिल्ली के लोग यह जानकर हैरान होंगे कि उनके मुख्यमंत्री पिछले साल सिर्फ 2 बार कार्यालय गए थे।
उन्होंने कहा कि वे इकलौते मुख्यमंत्री हैं, जो कभी-कभार काम पर जाते हैं, उनके पास कोई विभाग नहीं है। वे सबसे अधिक छुट्टियां लेते हैं। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने मिश्रा के दावों को खारिज करते हुए सवाल किया कि क्या मिश्रा मुख्यमंत्री की उपस्थिति का रजिस्टर संभालते हैं। (भाषा)