Publish Date: Tue, 27 Mar 2018 (09:53 IST)
Updated Date: Tue, 27 Mar 2018 (09:56 IST)
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मंगलवार को कर सकता है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में विधानसभा चुनाव मई के पहले होने हैं। पिछला विधानसभा चुनाव 2013 में हुआ था।
कर्नाटक चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और वहां सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही भाजपा दोनों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। राज्य में कांग्रेस और भाजपा के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा की जेडी (एस) भी चुनाव मैदान में है। (भाषा)