Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MCD चुनाव टालने से भड़के केजरीवाल, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Advertiesment
Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में MCD चुनाव टालने से बेहद नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हार के डर से चुनाव टाला जा रहा है। चुनाव टालने से लोकतंत्र कमजोर होता है।
 
केजरीवाल ने कहा कि आप की लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का केंद्र सरकार के सामने झुकना गलत है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। अगर चुनाव आयोग कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। 
 
उल्लेखनीय है कि राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए हैं जिनकी कानूनी रूप से जांच किया जाना बाकी है। ऐसे में हम अभी एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं कर पाएंगे। हमें कुछ और दिन लगेंगे। हमें 18 मई से पहले चुनाव कराना है।
 
साल 2017 में तीनों नगर निगमों- उत्तरी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली नगर निगम, और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के चुनाव 23 अप्रैल को संपन्न हुए थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी आदित्यनाथ बनेंगे नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी ?