Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी से बोले केजरीवाल, फकीर होकर 10 लाख का सूट पहनते हो...

हमें फॉलो करें मोदी से बोले केजरीवाल, फकीर होकर 10 लाख का सूट पहनते हो...
नई दिल्ली , रविवार, 4 दिसंबर 2016 (08:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी फकीर टिप्पणी के लिए कटाक्ष किया और कहा कि प्रधानमंत्री खुद को फकीर कहते हैं लेकिन 10 लाख रुपए का सूट पहनते हैं और दुनिया भर में घूमते हैं।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मोदीजी आप फकीर हैं ? हर दिन आप कपड़ों की चार नई जोड़ी पहनते हैं, आप 10 लाख रुपए का सूट पहनते हैं और दुनिया भर में घूमते हैं। लोगों का आपके शब्दों में भरोसा खत्म हो गया है। मुरादाबाद में एक रैली में मोदी ने कहा कि कालाधन रखने पर कार्रवाई के लिए उनको निशाना बनाया जा रहा है।
 
मोदी ने इस रैली में कहा था कि मेरा पीछा किया जा रहा, क्या मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई छेड़कर अपराध किया। लेकिन मेरे विरोधी मेरा क्या कर सकते हैं? मैं एक फकीर हूं..झोला लेकर चले जाएंगे।
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने मोदी पर संस्थानों को खत्म करने का आरोप लगाया और कहा कि देश ने 65 साल में जो हासिल किया उसे आप अगले पांच साल में बर्बाद कर देंगे।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि ये प्रधानमंत्री एक-एक कर आरबीआई, सीबीआई, विश्वविद्यालय और अब न्यायपालिका को खत्म कर रहे हैं। भारत ने 65 साल में जो हासिल किया उसे पांच साल में आप बर्बाद कर देंगे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मप्र के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर का निधन