Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी की पीएम मोदी पर टिप्पणी से बवाल, क्या बोले केजरीवाल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arvind Kejriwal
नई दिल्ली , शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (11:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सेना के जवानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा की। 
 
केजरीवाल ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी के बयान की निंदा करता हूं जो उन्होंने जवानों को लेकर दिया। ये वो मसला है जिस पर हम सभी को साथ रहने की जरूरत है।
 
webdunia
केजरीवाल के साथी कुमार विश्वास ने भी राहुल पर हमला करते हुए कहा कि अब बताओ मैंने 4 साल पहले उन्हें पप्पू नाम सही दिया था या नहीं? इनकी फार्म आती-जाती रहती है लेकिन क्लास परमानैन्ट हैं।
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला कर गुरुवार को आरोप लगाया था कि वे गरीबों, किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रहे हैं और सीमा की रक्षा करने वाले देश के जवानों के खून की दलाली कर रहे हैं। बयान पर बवाल मचने के बाद राहुल गांधी की यह टिप्पणी सामने आई है। 
 
webdunia
बयान पर बवाल मचने के बाद राहुल ने ट्वीट कर कहा कि कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को मेरा पूरा समर्थन है। मैंने स्पष्ट कहा है, लेकिन सेना के राजनीतिक उपयोग का मैं समर्थन नहीं करता हूं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी ने फिर किया लक्षित हमलों का समर्थन, लेकिन...