Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल ने लगाया आरोप, आप विधायकों और कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन से रोका जा रहा

हमें फॉलो करें केजरीवाल ने लगाया आरोप, आप विधायकों और कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन से रोका जा रहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (12:13 IST)
Kejriwal's allegations against the central government : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आरोप लगाया कि चंडीगढ़ महापौर चुनाव में हुई 'धोखाधड़ी' के खिलाफ यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने आ रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों और कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है या उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।

 
वहीं केजरीवाल सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का भी आज विरोध प्रदर्शन है जिसके कारण मध्य दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग की ओर जाने वाली कई सड़कों पर अवरोधक लगा दिए हैं और अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है।
 
आप मुख्यालय के पास भाजपा का विरोध प्रदर्शन: आप मुख्यालय के पास भाजपा अपना विरोध प्रदर्शन करेगी। दोनों पार्टियों के मुख्यालय एक ही सड़क पर हैं और दोनों के बीच कुछ सौ मीटर की दूरी है। केजरीवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि चंडीगढ़ महापौर चुनाव में सबसे पहले वोट चोरी हुए। अब इसके खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आ रहे लोगों को दिल्ली भर में जगह-जगह रोका जा रहा है।
 
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में वे पार्टी के कार्यालय आ रहे निर्वाचित विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रहे हैं। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि यह क्या हो रहा है? आप नेता गोपाल राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विरोध प्रदर्शन से पहले आप विधायकों, पार्षदों को नजरबंद किया गया, पार्टी कार्यालय के सामने भारी बैरिकेडिंग की गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live : कुछ ही देर में झारखंड CM पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन