Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोलकाता के रेड लाइट एरिया से मिली दिल्ली के संस्कार आश्रम से लापता लड़की

Advertiesment
Kolkata
नई दिल्ली। पिछले साल दिल्ली के संस्कार आश्रम से लापता एक लड़की को कोलकाता में सोनागाछी के रेड लाइट इलाके से मुक्त कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
लड़की पिछले साल दिसंबर में संस्कार आश्रम की 8 अन्य महिला निवासियों के साथ लापता हो गई थी। 2017 में दिल्ली के जीबी रोड स्थित रेड लाइट इलाके से बचाए जाने के बाद उन्हें वहां पुनर्वास के लिए रखा गया था।
 
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राजीव रंजन ने बताया कि खुफिया सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की मानव तस्करीरोधी इकाई के अधिकारियों ने पिछले शनिवार को सोनागाछी में छापेमारी की और लड़की को बचाया।
 
उन्होंने बताया कि लड़की को दिल्ली लाया गया और देखभाल एवं पुनर्वास के लिए उसे इस समय नारी निकेतन में रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि 1 और 2 दिसंबर की दरमियानी रात दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम से 17 से 22 साल की उम्र की 9 लड़कियां भाग गई थीं।
 
उन्होंने बताया कि इन 9 लड़कियों में से 8 नेपाल की थीं जबकि 1 बिहार में भागलपुर की थी। नवंबर 2017 में इन लड़कियों को 4 अन्य के साथ दिल्ली के जीबी रोड स्थित एक वेश्यालय से मुक्त कराया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुश्किल में शिवराज, चुनाव प्रचार में लिया था विंग कमांडर अभिनंदन का नाम