Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोलकाता में पुल गिरा, 18 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kolkata bridge
कोलकाता , गुरुवार, 31 मार्च 2016 (13:21 IST)
उत्तरी कोलकाता में गुरुवार को एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से मलबे में कई लोग दब गए। यह घटना 12 बजे के आसपास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 18 मजदूरों के मारे जाने की खबर है और करीब 50 से ज्यादा घायल हुए हैं।  

बताया जाता है कि गणेश टॉकीज के पास विवेकानंद फ्लाई ओवर के निर्माण का कार्य वर्षों से चल रहा था। बताया जा रहा है बुधवार को ही पुल की ढलाई की गई थी और आज ही ये हादसा हो गया है। आज दोपहर को भरभराकर पुल का वह हिस्सा गिर गया। एक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल के नीचे कम से कम 150 लोग दबे हो सकते हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि यह पुल पिछले डेढ़ साल से बन रहा है।
 
पुल के अचानक गिरने से उत्तरी कोलकाता में ट्रैफिक रुक गया है और वहां जाम की स्थिति बन गई है।  यह भी पता चला है कि पुल के नीचे कई ऑटो, टैक्सी और अन्य वाहन खड़े हुए थे। बचाव कार्य का कार्य सेना के हवाले कर दिया गया है।
webdunia
राज्य सरकार इस पुल को बना रही थी। यह पुल बहुत ही तंग इलाके में बनाया जा रहा था। लोगों ने इस पुल के निर्माण का विरोध भी किया था। निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निर्माणकार्य बीते कई सालों से चल रहा था। राज्य में दो सरकारें बदल गईं लेकिन इसका निर्माण कार्य खत्म नहीं हुआ। अब इसको लेकर कोलकाता की राजनीति गर्म होने लगी है। 

हादसे के बाद टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि हादसा दर्दनाक है। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को बचाना है। उसके बाद जो भी लोग इस हादसे के जिम्मेदार होंगे, उन्हें बख्‍शा नहीं जाएगा। वहीं सीपीएम संसाद मोहम्मद सलीम ने हादसे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर क्यों ब्रिज का काम दिन में किया जा रहा था? सलीम ने इस हादसे के लिए भ्रष्टाचार और गुंडाराज को जिम्मेदार बताया है।  दूसरी ओर भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा कि आखिर क्यों पुल का काम वर्षों से चल रहा था इसे समय पर पूरा क्यों नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पुल के निर्माण के वक्त यातायात को क्यों नहीं रोका गया?

केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो ने हादसे को राज्य सरकार की बड़ी लापरवाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई काम हाथ में लिया है तो उसे समय पर पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं इसी इलाके में पला बढ़ा हूं। मुझे यहां के परिवारों के बारे में पूरा पता है। यह इलाका काफी घना है। बाबुल ने कहा कि चूंकि अभी गर्मी का मौसम है, अत: लोग छाया के लिए पुल के नीचे सो भी जाते हैं। 
 
webdunia
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्‍वीट कर कहा कि कोलकाता मे ओवर ब्रिज गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई तथा 150 के दबे होने की खबर मिली है। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi