Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुमारस्वामी ने अमित शाह पर कन्नड़ की अनदेखी का आरोप लगाया

हमें फॉलो करें कुमारस्वामी ने अमित शाह पर कन्नड़ की अनदेखी का आरोप लगाया
, रविवार, 17 जनवरी 2021 (20:02 IST)
बेंगलुरु। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कन्नड़ विरोधी रवैया रखने का आरोप लगाते हुए जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को उनसे यह स्पष्ट करने को कहा कि भद्रावती में आरएएफ की इकाई में शिलान्यास पट्टिका पर कन्नड भाषा को जगह क्यों नहीं दी गई।
 
इस मामले में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल पर निशाना साधते हुए कुमारस्वामी ने ट्वीट किया कि जो लोग अपनी भूमि और भाषा के सम्मान और मर्यादा की अनदेखी सहते हैं वे सरकार चलाने के लिहाज से उपयुक्त नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर कन्नडिगा लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया।
 
शाह ने शनिवार को शिमोगा जिले के भद्रावती के पास द्रुत कार्यबल (आरएएफ) के नए बटालियन परिसर की आधारशिला रखी थी। इस दौरान येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और करजोल आदि उपस्थित थे।
webdunia
कुमारस्वामी ने ट्वीट किया कि शिलान्यास के अवसर पर लगाई गई पट्टिका पर केवल हिन्दी और अंग्रेजी में लिखा गया है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कर्नाटक में रखी गई आधारशिला में कन्नड की अनदेखी की गई है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शाह के कन्नड-विरोधी रुख को दर्शाता है और यह कन्नडिगा लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा कि केंद्र की आरएएफ इकाई के लिए भूमि कर्नाटक ने दी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केंद्रीय सूचना आयोग ने CBI से पूछा, बताएं- माल्या के खिलाफ किन नियमों के तहत जारी किए लुक आउट नोटिस