Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की पेरोल अवधि खत्म, फिर पहुंचे रांची जेल

Advertiesment
हमें फॉलो करें आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की पेरोल अवधि खत्म, फिर पहुंचे रांची जेल
, सोमवार, 14 मई 2018 (21:48 IST)
रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव 3 दिनों की पैरोल खत्म होने के बाद सोमवार शाम वापस रांची पहुंच गए।
 
रांची हवाई अड्डे पर राजद अध्यक्ष के स्वागत के लिए दोपहर से ही बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। यादव के यहां पहुंचने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागाह  ले जाया गया। औपबंधिक जमानत की सभी औपचारिकताएं पूरी होने तक यादव केंद्रीय कारागाह में रहेंगे। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एक बार फिर वे औपबंधिक जमानत पर बाहर होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि झारखंड उच्च न्यायालय ने 11 मई को यादव को स्वास्थ्य कारणों से 6 सप्ताह की औपबंधिक जमानत दी है। इससे पूर्व यादव 3 दिन की पैरोल मिलने पर अपने बड़े पुत्र तेज प्रताप की शादी में शामिल होने के लिए 10 मई को रांची से पटना गए थे। 12 मई को बेटे की शादी में शामिल होकर पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद यादव सोमवार शाम रांची लौटे हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल, पीयूष गोयल वित्तमंत्री, स्मृति ईरानी से वापस लिया गया सूचना प्रसारण मंत्रालय