Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सीढ़ी से गिरने के बाद बिगड़ी लालू यादव की तबियत, कंधा टूटा, अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें सीढ़ी से गिरने के बाद बिगड़ी लालू यादव की तबियत, कंधा टूटा, अस्पताल में भर्ती
, सोमवार, 4 जुलाई 2022 (09:43 IST)
पहले से बीमार चल रहे लालू प्रसाद यादव सीढ़ी से फिसल गए गुजरते वक्त पैर शनिवार की रात लालू प्रसाद अपने कमरे से बाहर निकल रहे थे। उसी समय सीढ़ी पर पैर फिसल गया और वे गिर गए। इसके बाद उन्हें रात में ही डॉक्टर को दिखाया गया। जांच के बाद लालू यादव की एमआरआई भी करवाई गई है।

बता दें कि सीढ़ी से गिरने के बाद उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई और कमर में भी चोट आई है। रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें एक माह पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात लालू प्रसाद अपने कमरे से बाहर निकल रहे थे। उसी समय सीढ़ी पर पैर फिसल गया और वे गिर गए। रात में ही डॉक्टर को दिखाया गया। तत्काल दवा देकर उन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन सुबह होते-होते उनकी परेशानी बढ़ गई। इसके बाद उनकी जांच कराई गई। जांच में कंधा टूटने की रिपोर्ट आई। इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। बता दें कि लालू प्रसाद पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिंदे सरकार पर शरद पवार का हमला, कहा, 6 महीने ही चलेगी असंतुष्टों की शिंदे सरकार