Publish Date: Fri, 07 Aug 2020 (14:18 IST)
Updated Date: Fri, 07 Aug 2020 (14:51 IST)
इडुक्की। केरल के इडुक्की जिले के राजमाला के पेत्तिमुदी में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार सुबह भूस्खलन हुआ, जिसमें एक चाय बागान के कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन की वजह से 12 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 80 मजदूर फंसे हुए हैं।
लगातार बारिश के कारण बिजली की लाइन प्रभावित होने से इलाके में संचार सेवाएं बाधित हैं। 70 लोगों के वहां फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन के कारण करीब 10 मजूदरों के घर वहां धंस गए हैं।
पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं और जिला प्रशासन ने अस्पतालों से भी हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इलाके में ‘रेड अलर्ट’ भी घोषित कर दिया है।