Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यह है दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान, जानिए क्या है खास...

हमें फॉलो करें यह है दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान, जानिए क्या है खास...
दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो प्लेन गुरुवार देर रात हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। छह इंजन वाले इस विमान की भव्यता देख लोग हतप्रभ थे। इस विमान को आधुनिकतम तकनीक से भी लैस किया गया है।

एंटोनोवएन-225 मिरिया नाम का यह कार्गो प्लेन मंगलवार को कीव से रवाना हुआ था और गुरुवार रात यहां पहुंचा। यह कार्गो तुर्कमेनिस्तान से होता हुआ भारत आया है और अगले रविवार को प्लेन ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में लैंड करेगा। जानिए क्या है इस विमान में खास... 
webdunia
युक्रेन में बने इस विमान की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह बिना रिफ्यूलिंग के 18 घंटे तक बिना रुके उड़ान भर सकता है। अपनी पहली कमर्शियल फ्लाइट पर निकला यह कार्गो प्लेन 600 टन वजनी है और एक बार में 640 टन तक का सामान ले जाने में सक्षम है। 
webdunia
विमान में 117 टन वजनी इलेक्ट्रिक जनरेटर लगा हुआ है। इसे ऑस्ट्रेलिया की माइनिंग कंपनी को डिलीवर किया जाना है। कीव से पर्थ के सफर में भारी वजन के कारण यह तुर्कमेनिस्तान, भारत और मलेशिया में रुककर ईधन भरेगा।
webdunia
यह दुनिया का एकमात्र ऐसा विमान है, जिसका विंग एरिया बोइंग 747 प्लेन के विंग एरिया से तकरीबन दोगुना है। यह विमान दो एयरक्राफ्ट या 10 ब्रिटिश टैंक लेकर लेकर उड़ सकता है। लंबे समय तक इस कार्गो का इस्तेमाल सोवियत आर्मी द्वारा किया गया था।  साथ ही स्पेसशिप ले जाने के लिए इस कार्गो का इस्तेमाल नासा भी कर चुका है।
चित्र सौजन्य : फेसबुक 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान की सबसे बड़ी न्यूक्लियर साजिश!