Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोड एक्सीडेंट के आंकड़ों ने चौंकाया, पिछले साल शाम 6 से रात 9 के बीच हुईं 94009 दुर्घटनाएं

हमें फॉलो करें रोड एक्सीडेंट के आंकड़ों ने चौंकाया, पिछले साल शाम 6 से रात 9 के बीच हुईं 94009 दुर्घटनाएं
नई दिल्ली , गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (17:48 IST)
Road Accidents Case : पिछले साल शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच कुल 94009 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जो देश में हुई कुल दुर्घटनाओं का करीब 20 प्रतिशत है। यह जानकारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक नई रिपोर्ट से सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक 6 घंटों के दौरान सबसे कम दुर्घटनाएं दर्ज की गईं।
 
रिपोर्ट में कहा गया है, वर्ष 2022 में, शाम छह बजे से रात नौ बजे के बीच के समय में सड़क दुर्घटनाओं की सबसे ज्यादा संख्या (94,009) दर्ज की गई, जो देश में हुई कुल दुर्घटनाओं का 20.4 प्रतिशत है और पिछले पांच वर्षों में सामने आए पैटर्न के अनुरूप है।
 
इसमें कहा गया है कि 2022 में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। उन दुर्घटनाओं में 1,68,491 लोगों की मौत हो गई और 4,43,366 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे के बीच 79,639 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जो कुल दुर्घटनाओं का 17.3 प्रतिशत है।
 
इसके अनुसार 2022 में मिजोरम (85) में सबसे अधिक गंभीर दुर्घटनाएं दर्ज की गई जबकि उसके बाद बिहार (82.4) और पंजाब (77.5) का स्थान रहा। प्रति 100 दुर्घटनाओं में हताहतों की संख्या के आधार पर दुर्घटना की गंभीरता को मापा जाता है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेंसेक्स 490 अंक उछला, 2 दिन से जारी गिरावट थमी