Publish Date: Sat, 28 Sep 2019 (10:35 IST)
Updated Date: Sat, 28 Sep 2019 (10:48 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को 'भारत रत्न' स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी। जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, भारत की स्वर्णिम आवाज, गानसाम्राज्ञी और हम सबकी प्रिय 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
लता दीदी के मधुर और आत्मीय स्वरों ने हम सभी को इस तनावपूर्ण जीवन में आनंद के क्षण दिए हैं। ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। उल्लेखनीय है कि सुश्री लता मंगेशकर शनिवार को 90 वर्ष की हो गईं।
अपनी मधुर आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वालीं सुश्री तला मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 में मध्य प्रदेश के इंदौर में मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। सुश्री मंगेशकर 'भारत रत्न', 'पद्म विभूषण', 'पद्मभूषण', 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार', 'राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार' समेत तमाम पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं।
webdunia
Publish Date: Sat, 28 Sep 2019 (10:35 IST)
Updated Date: Sat, 28 Sep 2019 (10:48 IST)