Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें बरकरार, जानें क्या हैं ताजा भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें बरकरार, जानें क्या हैं ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 10 जुलाई 2024 (11:07 IST)
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) की कीमतें जस-की-तस बरकरार हैं। लोगों को इसमें राहत का इंतजार है लेकिन आम लोगों को अभी तक कोई खुशखबरी नहीं मिली है। 10 जुलाई के लिए तेल कंपनियों (Oil Companies) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं और ये कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
चुनाव से पहले घटाए थे दाम : केंद्रीय तेल ने चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से घटाया गया था। हालांकि उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.94 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.44, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98 और डीजल 87.85, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.42 और डीजल 92.27 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश के कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड, जींस, टी शर्ट पहन कर आने पर लगेगी रोक