Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के भावों में हुआ परिवर्तन, टंकी भरवाने के पहले चेक करें भाव

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के भावों में हुआ परिवर्तन, टंकी भरवाने के पहले चेक करें भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (09:33 IST)
Petrol Diesel Prices: भारतीय तेल कंपनियों ने आज 17 अक्टूबर के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार बिहार, यूपी व महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है, वहीं कुछ राज्यों में पेट्रोल डीजल आज सस्ता भी हुआ है। इसके अलावा कई ऐसे राज्य हैं, जहां आज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतें अपरिवर्तित रही हैं।
 
पेट्रोल-डीजल के महंगे होने का सब पर असर पड़ता है। इससे आम लोगों को गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं और हम सबकी जेब पर बोझ पड़ता है। चलिए जानते हैं कि आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है?ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, जानें क्या हैं आपके शहर में ताजा भाव
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
 
महाराष्ट्र में हुआ पेट्रोल 46 और डीजल 37 पैसे महंगा : महाराष्ट्र में पेट्रोल के 46 पैसे बढ़कर 104.83 रुपए और डीजल 37 पैसे बढ़कर 93.05 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 33 पैसे बढ़कर 94.70 और डीजल 38 पैसे बढ़कर 87.79 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी से MVA को क्यों है खतरा?