Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आया, जानें आपके शहर में क्‍या हैं पेट्रोल डीजल के भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आया, जानें आपके शहर में क्‍या हैं पेट्रोल डीजल के भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (10:16 IST)
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल (crude oil) की कीमतों में एक बार फिर उछाल आना शुरू हो गया है। इसका असर देश में पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों (government oil companies) की ओर से सोमवार सुबह जारी तेल की कीमतों में आज कई शहरों में उछाल दिख रहा है। देश के चारों महानगरों में आज भी पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बदले हैं।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम :  दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 प्रति लीटर के भाव चल रहा है। इसी प्रकार गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75 तथा लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76 प्रति लीटर हो गया है।

 
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी भाव के अनुसार यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 11 पैसे सस्‍ता होकर 94.83 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 12 पैसे गिरा और 87.96 रुपए लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 94.65 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 30 पैसे चढ़कर 87.75 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 12 पैसे महंगा हुआ और 94.65 रुपए लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 14 पैसे चढ़कर 87.76 रुपए लीटर के भाव है। कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 76.46 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी बढ़त के साथ 73.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

झारखंड में सिपाही भर्ती की दौड़ में 11 अभ्यर्थियों की मौत, बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप