Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices : क्रूड तेल के दाम फिर बढ़े, जानें आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 74 डॉलर तक पहुंच गया है, जो पिछले सप्‍ताह तक 69 डॉलर चल रहा था।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : क्रूड तेल के दाम फिर बढ़े, जानें आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 27 मार्च 2025 (11:52 IST)
Petrol Diesel Prices : भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Indian government oil companies) ने गुरुवार सुबह देशभर में पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel ) की खुदरा कीमतें जारी कर दी हैं। इसके अनुसार आज देश के ज्‍यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव बढ़े हुए हैं, क्‍योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार (global market) में एक बार फिर कच्‍चे तेल ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। ब्रेंट क्रूड (Brent crude) का भाव एक बार फिर 74 डॉलर तक पहुंच गया है, जो पिछले सप्‍ताह तक 69 डॉलर चल रहा था। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: 26 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल के दाम अपरिवर्तित, जानें ताजा भाव
 
तेल कंपनियों के अनुसार आज यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 27 पैसे सस्‍ता होकर 94.85 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 31 पैसे गिरा और 87.98 रुपए लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद शहर में तो आज पेट्रोल 96 पैसे महंगा हो गया और 95.40 रुपए के भाव पहुंच गया है। डीजल यहां 1.09 रुपए बढ़त के साथ 88.60 रुपए लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 6 पैसे बढ़त के साथ 105.53 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 5 पैसे महंगा होकर 92.37 रुपए लीटर बिक रहा है। जानें देश के अन्य नगरों में ताजा भाव।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.76 और डीजल की कीमत 92.35 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानें ताजा भाव
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 95.40 और डीजल 88.60, नोएडा में पेट्रोल 94.85 और डीजल 87.81 तथा पटना में पेट्रोल 105.53 रुपए और डीजल 92.37 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च से ढूंढे जूते