Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices: मुंबई में घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा दाम

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: मुंबई में घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 29 जून 2024 (11:07 IST)
Petrol Diesel Prices: भारतीय तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतें जारी कर दी हैं। कल शुक्रवार महाराष्ट्र में राज्य का बजट पेश किया गया था। इसमें वैट में कटौती की गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई है। आइए जानते हैं कि मुंबई के साथ-साथ कौन से शहर में फ्यूल सस्ता हुआ है?

 
मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई है। बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री अजीत पवार ने सालाना राज्य का बजट पेश किया है। इस बजट में मुंबई महानगर क्षेत्र में फ्यूल पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर (VAT) में कटौती की है।
 
इस बदलाव के साथ महाराष्ट्र में पेट्रोल 65 पैसे प्रति लीटर और डीजल 2.60 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। आपको बता दें कि VAT लगने के कारण हर राज्य में फ्यूल की कीमतें अलग-अलग होती है। ऐसे में अपने गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर में फ्यूल के दाम जांच लें।

 
मेट्रो सिटी में पेट्रोल-डीजल की कीमत : देश की राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 94.76 और डीजल 87.66, मुंबई में पेट्रोल 103.43 और डीजल 89.95, कोलकाता में पेट्रोल 103.93 और डीजल 90.74, चेन्नई में पेट्रोल 100.73 और डीजल 92.32 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत: नोएडा में पेट्रोल 94.81 और डीजल 87.94, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.17 और डीजल 88.03, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.84 और डीजल 88.92, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.22 और डीजल 82.38, हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 और डीजल 95.63, जयपुर में पेट्रोल 104.86 और डीजल 90.34, पटना में पेट्रोल 105.16 और डीजल 92.03 और लखनऊ में पेट्रोल 94.63 और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमरनाथ पहुंचा यात्रियों का पहला जत्था, आतंकी हमले की आशंका, 2 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात