Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दाम मार्च के तीसरे दिन भी बरकरार, जानें ताजा भाव

देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं और हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दाम मार्च के तीसरे दिन भी बरकरार, जानें ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 3 मार्च 2025 (09:19 IST)
Petrol-Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (crude oil) के भावों में गिरावट देखने में आ रही है। ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 1 फीसदी गिरावट के साथ 72.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (oil companies) ने आज 3 मार्च 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की कीमतें जारी कर दी हैं। आज भी इनकी कीमतें जस-की-तस हैं। देश के प्रमुख महानगरों मुंबई से लेकर दिल्ली तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। जानें ताजा कीमतें...
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोलियम कंपनियों ने की कीमतें अपडेट, जानें ताजा भाव
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
बीती मार्च 2024 में बदले थे भाव : भारतीय तेल कंपनियों की ओर से आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था लेकिन उसके बाद से कोई राहत अब तक नहीं दी है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के भावों में उतार चढ़ाव जारी, जानें पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।ALSO READ: दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा डीजल और पेट्रोल
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद निकली धूप, जानें देशभर का ताजा मौसम