Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दाम गिरे, पेट्रोल डीजल के खुदरा दाम हुए कम, 4 महानगरों में दाम बरकरार

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजे होता है बदलाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दाम गिरे, पेट्रोल डीजल के खुदरा दाम हुए कम, 4 महानगरों में दाम बरकरार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्‍ली , गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (10:15 IST)
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे  तेल  के  दाम  गिरे  हैं। इसके  प्रभाव से देश के कुछ नगरों  में दाम  गिरे हैं। वहीं  दूसरी ओर देश  के 4  महानगरों में  दाम यथावत हैं।  सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी भावों के  अनुसार  यूपी वालों पर बोझ बढ़ गया जबकि बिहार के लोगों को सस्‍ते तेल का तोहफा मिला है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 94.87 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 12 पैसे चढ़ा और 88.01 रुपए लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में भी पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 94.64 रुपए लीटर तो डीजल 7 पैसे चढ़कर 87.74 रुपए लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 39 पैसे चढ़कर 105.34 रुपए लीटर तो डीजल 37 पैसे महंगा होकर 92.19 रुपए लीटर बिक रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल के दामों में आया उछाल, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 76.16 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी नीचे गिरकर 73.20 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।ALSO READ: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें ताजा कीमतें
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.64 और डीजल 87.74 और पटना में पेट्रोल 105.34 और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को एक ओर झटका, शिवसेना यूबीटी भी AAP के साथ