Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel: इजराइल के नरम रुख से क्रूड ऑइल में नरमी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel: इजराइल के नरम रुख से क्रूड ऑइल में नरमी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (09:14 IST)
Petrol Diesel Prices: ईरान और इजराइल (Iran and Israel) के बीच युद्ध की आशंका होने से कच्चे तेल (crude oil) नित बढ़ते जा रहे थे और अंतरराष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल में लगातार तेजी देखने में आ रही थी। लेकिन अब तक इजराइल की ओर से अब तक ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिससे तनाव बढ़े। इससे क्रूड की कीमतों में हल्की नरमी आई है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और मंदी का अब तक पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई असर नहीं पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के दाम सुबह 6 बजे अपडेट कर दिए हैं।ALSO READ: कच्चे तेल की कीमतों पर भारत की नजर, पेट्रोलियम मंत्री ने जताया यह भरोसा
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में से केवल चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं, वहीं असम, बिहार, छत्तीसगढ़ और गोवा समेत कुछ राज्यों में भी कीमतें बढ़ी हैं जबकि कर्नाटक, केरल और एमपी समेत अन्य प्रदेशों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। अब हम देखते हैं कि देश के अन्य प्रमुख शहरों में क्या दाम हैं?
 
देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.44 और कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है। इसी प्रकार गौतम बुद्ध नगर में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76 और जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, टंकी भरवाने से पहले चेक करें भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Updates: दिल्ली नोएडा में 15 अक्टूबर के बाद शुरू होगी ठंड, इन राज्यों में बारिश की संभावना