Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रूड ऑइल की कीमतों में आई गिरावट, जानें कि आपके नगर में क्या हैं पेट्रोल डीजल के भाव

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

हमें फॉलो करें क्रूड ऑइल की कीमतों में आई गिरावट, जानें कि आपके नगर में क्या हैं पेट्रोल डीजल के भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 1 जून 2024 (11:09 IST)
Petrol-Diesel Prices: ब्रेंट क्रूड (Brent crude) का दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 81.62 डॉलर प्रति बैरल है जबकि डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड का 76.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार जारी है। भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (oil companies) ने आज 1 जून 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बरकरार ही रखी हैं।
 
पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। क्रूड ऑइल 80 डॉलर प्रति बैरल के पार चल रहा है। इसी के आधार पर राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। आज के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है। 
 
प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए प्रति लीटर है वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए प्रति लीटर है। देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपए है। वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपए है। कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपए प्रति लीटर है और चेन्नई में डीजल के दाम 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
 
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑइल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑइल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Meghalaya Lok Sabha Election Result 2024 Live : मेघालय लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम