Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel: कच्चे तेल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी, तेल कंपनियों ने जारी किए नए भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel: कच्चे तेल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी, तेल कंपनियों ने जारी किए नए भाव
, शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (09:10 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव फिर बढ़ते जा रहे हैं। इसका असर घरेलू खुदरा बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है। कच्चे तेल का भाव एक बार फिर 85 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। इस बीच शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के भाव में भी बदलाव दिख रहा है।
 
दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 96.76 रुपए लीटर हो गया जबकि डीजल 11 पैसे बढ़कर 89.93 रुपए लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की कीमतों में फिर थोड़ा उछाल दिख रहा है और इसक भाव फिर से चढ़कर 85.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी वैश्विक बाजार में चढ़कर 80.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार गाजियाबाद में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.62, नोएडा में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.93 और गुरुग्राम में पेट्रोल 96.77 और डीजल 89.65 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या : 155 देशों की नदियों के जल से होगा रामलला का जलाभिषेक