Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices: गुजरात और राजस्थान बढ़े पेट्रोल के दाम, बिहार में घटे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: गुजरात और राजस्थान बढ़े पेट्रोल के दाम, बिहार में घटे
नई दिल्ली , गुरुवार, 16 नवंबर 2023 (10:19 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की गिरावट देखी जा रही हैं। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) के दाम गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब 76.39 डॉलर प्रति बैरल पर रहे हैं, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 81.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। गुजरात और राजस्थान में पेट्रोल के दाम बढ़े व बिहार में घटे हैं।
 
राजस्थान में पेट्रोल 38 पैसे और डीजल 34 पैसे महंगा हो गया है। गुजरात में पेट्रोल 63 और डीजल 64 पैसे महंगा हुआ है। छत्तीसगढ़ में कल के मुकाबले पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 43 पैसे महंगा मिल रहा है। इसके अलावा झारखण्ड, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हुए दिख रहे हैं। दूसरी तरफ हिमाचल में पेट्रोल 33 और डीजल 31 पैसे सस्ता हो गया है। बिहार में भी पेट्रोल 36 और डीजल 33 पैसे लुढ़ककर बिक रहा है। उत्तरप्रदेश में भी ईंधन के दाम घटे हैं।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.34 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.48 और डीजल 89.67, पटना में पेट्रोल 107.42 और डीजल 94.21 रुपए, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब Mohammed Shami को दी गई थीं गालियां, राहुल गांधी सपोर्ट में थे, ट्विटर पर क्यों छिड़ी ये बहस?