Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Price: विजयादशमी पश्चात क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव? जानिए आपके शहर की कीमतें

हमें फॉलो करें Petrol Price: विजयादशमी पश्चात क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव? जानिए आपके शहर की कीमतें
नई दिल्ली , बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (10:48 IST)
Petrol Price: कच्चे तेल (crude oil) के भावों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी गिरावट देखने आ रही है लेकिन इसका असर डोमेस्टिक मार्केट (domestic market) में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं देखने को मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम यथावत हैं। आज बुधवार के लिए देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं।
 
दिल्ली में आज भी 1 लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए प्रति लीटर है जबकि देश की राजधानी में 1 लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपए रुपए प्रति लीटर है। देश के 4 महानगरों में नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 102.66 और डीजल 94.26 रुपए लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार प्रयागराज में पेट्रोल 66 पैसे सस्ता होकर 96.66 रुपए, डीजल 65 पैसे सस्ता होकर 89.86, अमृतसर में पेट्रोल 27 पैसे सस्ता होकर 98.47 रुपए, डीजल 25 पैसे सस्ता होकर 88.79, नोएडा में पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपए, डीजल 6 पैसे महंगा होकर 89.82 रुपए, गुरुग्राम में पेट्रोल 28 पैसे सस्ता होकर 96.71 रुपए, डीजल 27 पैसे सस्ता होकर 89.59, लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 96.47 रुपए, डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 89.66, पटना में पेट्रोल 30 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपए, डीजल 28 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपए लीटर मिल रहा है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शौहर ने बीवी को तलाक दे भाई और बहनोई को सौंप दिया, कहा- हलाला भी हो जाएगा