Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

हमें फॉलो करें कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
, शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (11:24 IST)
Petrol-Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल में फिर से गिरावट आई है और यह 80 डॉलर प्रति बैरल (barrel) के नीचे पहुंच गया है। लेकिन इसका पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की कीमतों पर ज्यादा असर देखने में नहीं आ रहा है। बिहार, गुजरात, गोवा और मणिपुर में ईंधन के दाम बढ़े हैं जबकि छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में कीमतों में कटौती देखने को मिली है।
 
जानें महानगरों के ताजा दाम : भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.80 और डीजल 94.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे से बदलते हैं भाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीनत अमान से लेकर फरदीन खान तक, ये बॉलीवुड आइकॉन्स 2024 में वापसी करने के लिए तैयार