Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बरकरार, जानिए क्या हैं ताजा भाव

हमें फॉलो करें Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बरकरार, जानिए क्या हैं ताजा भाव
नई दिल्ली , गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (11:26 IST)
Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गुरुवार को हल्की तेजी देखने को मिल रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 0.13% डॉलर बढ़कर 87.65 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 0.15 डॉलर की तेजी के साथ 90.74 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
 
देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
दिल्ली से लेकर मुंबई तक राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार स्थिर हैं। बता दें कि जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। हालांकि राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में तेल के दाम अलग-अलग होते हैं।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, चंडीगढ़ में 96.20 और डीजल 84.26, भोपाल में पेट्रोल 108.65 और डीजल 93.90, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तिलक लगाकर घूमने वालों ने देश को बनाया गुलाम, सनातन पर 3 बयानों से बवाल